Advertisement
Saturday, July 27, 2024
होमइनसाइटiStart RajasthaniStart Rajasthan – Growing Start-up Ecosystem | बेस्ट Student स्टार्टअप Ideas |...

iStart Rajasthan – Growing Start-up Ecosystem | बेस्ट Student स्टार्टअप Ideas | भाग 2

iStart Rajasthan – Growing Start-up Ecosystem द्वारा आयोजित इवेंट में पंजीकृत स्कूल स्टूडेंट्स अपने स्टार्टअप ideas, नवाचार और उत्पादों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जो आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।

आद्र हवा से शुद्ध जल बनाने का मॉडल

आद्र हवा से शुद्ध जल बनाने का मॉडल

रोशन डांगी ने समुद्री क्षेत्रों की आद्र हवा से शुद्ध जल बनाने का मॉडल बनाया है। समुद्र के पानी में नमक की मात्रा अधिक होने से समुद्र के आस-पास रहने वाले लोगों को अशुद्ध और खारा पानी ही मिलता हैं, जिसके चलते उन्हें कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इस इस मॉडल में उपस्थित धातु के ऊपर छेद पाए जाते हैं जिसमें से नमी युक्त वायु टकराती है और टकराने से उस धातु पर उपस्थित छिद्र पानी को अवशोषित कर एक नली से बाहर निकाल देते हैं और उस शुद्ध पानी को किसी वस्तु में स्टोर किया जा सकता है।

उन्नत चूल्हे का मॉडल

उन्नत चूल्हे का मॉडल

प्रवीण डाँगी ने उन्नत चूल्हे का मॉडल बनाया है जिसका उपयोग ईंधन के रूप में किया जा सकता है।

हम जानते हैं कि घरों में खेतों में से सूखा कचरा बहुत निकलता है, लेकिन लोग उसे सूखे कचरे को इधर-उधर फेंक देते हैं और तो कचरा नालियों में जाकर नालियों को प्रदूषित कर देता है, इस समस्या के निवारण के लिए प्रवीण डांगी ने उन्नत चूल्हा बनाया हैं।

प्रवीण डांगी ने पतली धातु का उपयोग किया है जो जल्दी गर्म हो जाती है। उन्नत चूल्हे में खाना पकाने के साथ साथ पानी भी गर्म किया जा सकता है। आग जलेगी तो खाना बनेगा, पानी भी गर्म होगा और पानी को हम इसी नली द्वारा निकाल सकते हैं और गर्म पानी वाष्प बनकर ऊपर उठेगा तो इस नली द्वारा उस वाष्प को ठंडा करने करके हम आसुत जल में बदल सकते है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments