
मनुष्य की दिनों दिन बदलती जीवनशैली पर्यावरण के लिए गम्भीर समस्या बनती जा रही है ऐसे में हम सिंथेटिक प्रोडक्ट्स का उपयोग और अधिक कर रहे हैं इसीलिए धीरे धीरे इकोफ्रेंडली स्टार्टअप्स इस समस्या का समाधान कर रहे हैं।
आजकल वातावरण में दिनों दिन बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण को नजरअंदाज किया जा रहा है और इकोफ्रेंडली स्टार्टअप्स बढ़ते हुए इन हानिकारक प्रभावो को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कम कर रहे हैं।
इस आर्टिकल में ऐसे ही भारत के टॉप इकोफ्रेंडली स्टार्टअप्स के बारे में रूबरू होंगे जो पर्यावरण को बचाने के लिए अलग अलग बिज़नेस सेक्टर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
1. Bluecat Paper

Kavya Madappa ने वर्ष 2018 में Bluecat Paper की स्थापना बेंगलुरु कर्नाटक में की थी। Bluecat Paper में 100% ट्री-फ्री और सस्टेनेबल पेपर प्रोडक्ट बनाने पर ध्यान दिया जाता है। ये टिकाऊ हैंड-मेड कागज और प्रोडक्ट्स को प्रोड्यूस करता है।
Bluecat Paper में बचे हुए अवशिष्ट का उपयोग किया जाता है। इसमें फैक्ट्री के पानी को रिसाइकल करके प्रोडक्शन में यूटिलाइज किया जाता है। इसमे बनने वाले कागज एसिड फ्री और हैंडमेड होते हैं।
2. E-Bike Go

eBikeGo एक इलेक्ट्रिक बाइक रेंटल कंपनी हैं। यह एक रिवॉल्यूशनरी स्टार्टअप है जो ट्रांसपोर्टेशन के एनवायरमेंट फ्रेंडली साधन उपलब्ध करवाता है। eBikeGo भारत का सबसे बड़ा स्मार्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है। यह ट्रांसपोर्टेशन के ऐसे इलेक्ट्रिक मोड की पेशकश करता है जो लगभग 3 घंटे तक इलेक्ट्रॉनिक चार्ज के बाद 10 किलोमीटर तक चलता है और डैली मूवमेंट को 55 किमी/घंटा की स्पीड से तेज बनाता है।
eBikeGo से लोगों को अपने प्राइवेट व्हीकल में इन्वेस्ट नहीं करना पड़ता और ना ही फॉसिल फ्यूल्स पर ज्यादा खर्च करना पड़ता है। ये बाइक्स लोगों की जेब पर हल्की है और पर्यावरण के लिए भी आसान हैं।
3. Boss Lady Cosmetic

वर्ष 2019 में मुंबई की एंटरप्रेन्योर Kajol Bafna ने वेजन, नेचुरल और क्रुएलिटी फ्री कॉस्मेटिक ब्रांड Boss Lady Cosmetic की स्थापना की थी। Boss Lady Cosmetic के प्रोडक्ट जोजोबा ऑयल,सनफ्लावर वैक्स, आलमंड ऑयल क्लेन्डला वैक्स जैसे इंग्रीडिएंट्स से बनाए जाते हैं।
Boss Lady Cosmetic ने अब तक 15 प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं,जिनमे लिपस्टिक,आई-लाइनर और हाईलाइटर से कई शेड्स शामिल है। Boss Lady Cosmetic महिलाओं को क्रुएलिटी-फ्री मेकअप प्रोडक्ट प्रोवाइड कराती है। ये एक तरह से मानवीय और रिस्पांसिबल मेकअप प्रोडक्ट्स बनाते हैं।
4. Brown Living

Brown Living की स्थापना Chaitsi Ahuja ने वर्ष 2019 नवंबर में की थी। Brown Living थॉटफुल, सस्टेनेबल और एलिगेंट डैली प्रोडक्ट्स बनाते हैं। यह एक अर्थ-फ्रेंडली ब्रांड है जो सस्टेनेबल रहने और मिनिमल वेस्ट करने में मदद करती है।
5. Cotton Rack

Rameshwari Kaul और Vinayak Sharma ने 2013 में Cotton Rack की अपनी यात्रा शुरू की। Cotton Rack भारत की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी है जो इको-फ्रेंडली उत्पाद प्रदान करती है।
Cotton Rack में बनने वाले वस्त्र पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर के गांवों में स्थित कारीगरों द्वारा नैतिक रूप से बनाए जाते हैं और इन बुने हुए वस्त्रों की सिलाई जयपुर स्थित स्टूडियो में 100% बायो-डिग्रेडेबल व 25% कम कार्बन फुटप्रिंट के साथ की जाती है।
6. Ecobuddy

Ecobuddy Exports की स्थापना Subathra Devi Dhanasingh ने वर्ष 2011 में की थी। Ecobuddy Exports 10 साल पहले तमिलनाडु की पहली सर्टिफाइड ऑर्गेनिक कंपनियों में से एक है। इसमें एनवायरमेंट फ्रेंडली प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाता है और लोगों को डेली लाइफ में नॉन बायोडिग्रेडेबल प्रोडक्ट्स का कम उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाता है।
Ecobuddy Exports के अनुसार नेचर सही है और उसकी पॉलिसी इको फ्रेंडली ऑर्गेनिक और हेल्थी प्रोडक्ट्स से डील करना है। कंपनी बाँस के टूथब्रश, कॉटन बैग जैसी वस्तुएं बेचती है। Ecobuddy प्रोडक्ट्स केमिकल फ्री और पोलूशन फ्री होते हैं तथा कंपनी प्रोडक्ट्स की पैकिंग प्लास्टिक फ्री करती है। Ecobuddy Exports वुमन एंटरप्रेन्योर्स को भी सपोर्ट करती हैं।
7. EcoHoy

EcoHoy के फाउंडर Aayush Sharma है तथा इसकी स्थापना जून 2016 में हुई थी। यह एक गवर्नमेंट रिकॉग्नाइज्ड स्टार्टअप है जो क्लाइमेट चेंज और एनवायरमेंट पर आधारित है। EcoHoy दो शब्दों ECO और HOY से मिलकर बना है। अंग्रेजी में HOY का प्रयोग किसी का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाता है।
EcoHoy में लोगों का ध्यान पपर्यावरण की ओर मोड़ने का प्रयास किया जाता है। इस प्लेटफार्म का उद्देश्य सस्टेनेबल और इको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स उपलब्ध करवाना है। यह केमिकल फ्री खिलौने, इको फैशन और ब्रिलिएंटली डिजाइंड कुकवेयर बनाते हैं और ग्रो योर ओन ट्री GYOT में बिलीव करते हैं।
8. No Nasties

No Nasties कंपनी की स्थापना Apurva Kothari ने 2011 में की थी। यह गोवा में स्थित है और यह ऑर्गेनिक फेयरट्रेड,वेजन तथा कार्बन न्यूट्रल कपड़ों का इकोफ्रेंडली स्टार्टअप्स ब्रांड है।
यह ऐसे कपड़े बनाते हैं जो प्लानेट को अच्छा बनाते हैं। इसके सभी प्रोडक्ट 100% ऑर्गेनिक कॉटन से बने होते हैं और No Nasties में वेजन प्रिंसिपल का फॉलो करते हुए प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं।
9. Ethic Attic

Ethic Attic के डायरेक्टर Pradeep Krishnappa है। Ethic Attic की स्थापना बेंगलुरु में हुई । यह एक फेयरट्रेड और सस्टेनेबल कांसेप्ट स्टोर है जो लोगों के लिए प्लानेट फ्रेंडली प्रोडक्ट्स बनाते हैं। Ethic Attic में ऑर्गेनिक व नेचुरल फैब्रिक से बने परिधान और असेसरीज की रेंज है।
10. Green Canvas Bags

Green Canvas Bags की स्थापना वर्ष 2020 में मुंबई महाराष्ट्र हुई थी और इसके फाउंडर Niranjan Samant है। Green Canvas Bags एक इमर्जिंग एंटरप्राइज है जो क्यूरेटेड थीम पर इको फ्रेंडली असेसरीज बनाता है इसमे कैनवास बैग बनाए जाते हैं तथा यह अफॉर्डेबल प्राइस पर उपलब्ध कराए जाते हैं।
11. Beej

Beej की स्थापना Arundhati Kumar ने 20 जनवरी 2020 में की थी। यह वेजन असेसरीज स्टार्टअप है। ये पाइनएप्पल लीव्स,कैक्टस लीव्स कॉर्क और अन्य सस्टेनेबल मैटेरियल्स से बैग पर्स और क्लच बनाती है। इस स्टार्टअप का उद्देश्य फैशन के साथ सस्टेनेबिलिटी को जोड़ना है।
अन्य महत्वपूर्ण स्टोरीज और सूचनाएं –
#startup #startupideas #startupfunding #startupnews #startuppodcast #startabusiness