जसदीप सिंह गिल को जस्सी गिल के नाम से जाना जाता है।

वह एक भारतीय गायक, अभिनेता और लाइव कलाकार हैं।

उनका जन्म 26 नवंबर 1988 को लुधियाना के खन्ना के जंदाली गांव में हुआ था।

उन्होंने संगीत और शारीरिक शिक्षा विषयों के साथ गोबिंदगढ़ कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है

गिल ने 2011 में एल्बम बैचमेट के साथ अपनी शुरुआत की जिसमें "चुरियां" गीत शामिल था।

उन्होंने पंजाबी सिनेमा में 2014 की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज 420 से डेब्यू किया। 

और हिंदी सिनेमा में 2018 की फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी से डेब्यू किया।

2014 में, उन्होंने फिल्म मिस्टर एंड मिसेज के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कार जीता।

गिल को द टाइम्स मोस्ट डिज़ायरेबल मेन में स्थान दिया गया था।

उन्हें चंडीगढ़ टाइम्स मोस्ट डिज़ायरेबल मेन में स्थान दिया गया था

VIESTORIES -  Articles And Biography