अपना गोदाम - अब मंडी किसान के द्वार 

अपना गोदाम - अब मंडी किसान के द्वार, अब् किसानो को दूर की मंडी ले जाकर कम दाम पर अपना माल बेचने की आवश्यकता नहीं है।

अपना गोदाम ई - मंडी के द्वारा किसान अपना माल घर बैठे कभी भी बेच सकते हैं।

अपना गोदाम ई - मंडी राजस्थान सरकार द्वारा अधिसूचित प्राइवेट मंडी है। वहाँ सबसे पहले किसान के फसल की गुणवत्ता जांच की जाती है।

गुणवत्ता के आधार पर फसल की कीमत तय की जाती है और उस पर फसल की बोली लगाई जाती है।

इसमें केवल आस पास के व्यापारी ही नहीं बल्कि देश के कोने- कोने से व्यापारी फसल की बोली लगाते हैं।

अच्छा भाव मिलने पर किसान बोली स्वीकार करते हैं और उसी दिन किसान के खाते में पैसे जमा हो जाते हैं।

अनाज का भाव कम मिलने पर किसान भंडार घर की सुविधा का लाभ भी ले सकते हैं।

भंडार घर रसीद पर किसान अनाज पर ऋण सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

अपना गोदाम ई- मंडी पर किसान अपने अनाज की सही कीमत लगाकर अपनी फसल बेचते है।

यह सारी प्रक्रिया घर बैठे बैठे केवल अपने मोबाइल की मदद से पूरी की जाती है।